Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बलरामपुर में हर गांव बनेगा स्मार्ट, हर परिवार होगा कवर:डीएम का अल्टीमेटम,...

बलरामपुर में हर गांव बनेगा स्मार्ट, हर परिवार होगा कवर:डीएम का अल्टीमेटम, लापरवाही बर्दाश्त नहीं


बलरामपुर डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन ने जिले के विकास कार्यों को गति देने के लिए अधिकारियों के साथ एक मैराथन बैठक की। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई इस बैठक में डीएम ने स्पष्ट किया कि अब कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा। उन्होंने योजनाओं के शत-प्रतिशत संतृप्तिकरण और गांवों के आधुनिक विकास का रोडमैप तय किया। बैठक में ‘डिजिटल क्रांति’ पर विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने परिवार रजिस्टर को तत्काल अपडेट करने और प्रत्येक परिवार को उसकी प्रति उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसे पूरी तरह डिजिटल बनाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे और जल्द ही ‘परिवार रजिस्टर ऐप’ लॉन्च कर डेटा प्रबंधन को आधुनिक बनाया जाएगा। पंचायत सचिव जारी सकेंगे आयुष्मान कार्ड डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि अब किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने NRLM, फैमिली आईडी और आयुष्मान कार्ड से हर पात्र परिवार को अनिवार्य रूप से जोड़ने का निर्देश दिया। अब पंचायत सचिव भी सीधे आयुष्मान आईडी बनाकर कार्ड जारी कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त, पेंशन योजनाएं, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और बाल सेवा योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के सख्त निर्देश दिए गए। ‘स्मार्ट ग्राम पंचायत’ की अवधारणा को साकार करने के लिए डिजिटल लाइब्रेरी और फ्री वाई-फाई को अनिवार्य सुविधा घोषित किया गया। युवाओं को डिजिटल संसाधन उपलब्ध कराने हेतु लाइब्रेरी संचालन को सुचारु बनाने के निर्देश दिए गए। बुनियादी ढांचे के सुधार पर भी जिलाधिकारी का रुख सख्त रहा। उन्होंने गांवों की सड़कों को गड्ढा मुक्त रखने, जल निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने और सामुदायिक शौचालयों के नियमित संचालन के आदेश दिए। लापरवाही पाए जाने पर सीधे कार्रवाई की चेतावनी दी गई। गर्मी के मौसम को देखते हुए गौशालाओं में छाया, पानी और चारे की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कुपोषण के खिलाफ ‘सहभागिता योजना’ को तेज करते हुए दुधारू पशुओं को जरूरतमंद परिवारों से जोड़ने पर भी जोर दिया गया। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments