Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)साऊघाट में नामांकन कैंप:ब्लॉक प्रमुख ने छात्राओं को सामग्री वितरित कर प्रोत्साहित...

साऊघाट में नामांकन कैंप:ब्लॉक प्रमुख ने छात्राओं को सामग्री वितरित कर प्रोत्साहित किया

#बस्ती_न्यूज

गुरुवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय साऊघाट में एक मोटिवेशन और नामांकन कैंप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के साथ हुई। कैंप में अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने बालिकाओं को नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के लिए किताबें, कॉपियां और बैग वितरित किए। ब्लॉक प्रमुख ने अभिभावकों को विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता, उपलब्ध सुविधाओं और डिजिटलीकरण के बारे में विस्तृत जानकारी दी, साथ ही अधिक से अधिक नामांकन के लिए प्रोत्साहित किया। अभिभावक विद्यालय के स्टाफ, सुविधाओं और शिक्षा की गुणवत्ता से काफी प्रभावित हुए। गुरुवार तक विद्यालय में कुल 35 बालिकाओं का नामांकन किया जा चुका है। विद्यालय की वार्डन माधुरी त्रिपाठी ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अभिभावकों को विद्यालय में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments