#बस्ती_न्यूज
बस्ती के विक्रमजोत में राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर छुट्टा पशुओं की बढ़ती संख्या ने कांवड़ मार्ग को असुरक्षित बना दिया है। इन पशुओं के कारण पैदल चलने वाले कांवड़ियों, साइकिल और बाइक सवारों के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया है, जिससे आए दिन छोटी दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि इन पशुओं को मार्ग से नहीं हटाया गया, तो कांवड़ियों के झुंड में घुसने पर कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, बरसात शुरू होने के बाद से दूरदराज खेतों में रहने वाले छुट्टा पशु आश्रय की तलाश में राजमार्ग पर पहुंच रहे हैं। बड़ी संख्या में पशुओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग को अपना ठिकाना बना लिया है। ये पशु पास के खेतों में चरने जाते हैं और वापस आकर रास्ते में ही आराम करते हैं, जिससे मार्ग अवरुद्ध हो जाता है। राहगीरों को इनके हटने का इंतजार करना पड़ता है, और इनकी चपेट में आकर बाइक सवार व छोटे वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। छावनी थानाक्षेत्र के रमहटिया गांव के पास स्थित गोरखनाथ लाइन ढाबा, बाबा ढाबा और अन्य होटलों के समीप छुट्टा पशुओं की भरमार है। इनकी धमाचौकड़ी से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजमार्ग पर घूम रहे इन पशुओं को पकड़ने के लिए अभी तक कोई ठोस प्रयास नहीं किया गया है। बृजेश पांडेय, विजय पांडेय, मनीष यादव, अमित यादव, शिवपूजन यादव, राहुल शुक्ला, पतिराम यादव, भगवान प्रसाद वर्मा, शिवप्रसाद, चिंताराम वर्मा और स्वामीनाथ यादव सहित कई स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर छुट्टा पशुओं का जमावड़ा:कांवड़ यात्रा मार्ग पर बढ़ रहा दुर्घटना का खतरा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












