महराजगंज में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा सोनौली पर मालवाहक वाहनों की 10 से 12 किलोमीटर लंबी कतार लगी है। नेपाल कस्टम कार्यालय में जलभराव, सर्वर धीमा चलने और 27 से 30 जुलाई तक भारतीय कस्टम एजेंटों की कलमबंद हड़ताल के कारण वाहनों की निकासी प्रभावित हुई है, जिसका असर अभी भी दिख रहा है। सैकड़ों ट्रक चालक कई दिनों से अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। सीमा पर फंसे ट्रक चालकों ने बताया कि हफ्तों से लाइन में खड़े रहने के बावजूद उन्हें समय पर नेपाल में प्रवेश नहीं मिल पा रहा है। इस लंबे इंतजार के कारण उनकी दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो गई है। उन्हें भोजन, पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव झेलना पड़ रहा है, जिससे उनकी परेशानी लगातार बढ़ रही है। ट्रक चालक जोगिंदर सिंह, रहमत अली, त्रिवेणी प्रसाद, रामप्रकट निषाद, उमेश कुमार, प्रांजल शाह, शाहआलम और नितेश सिंह ने बताया कि वे कई दिनों से लाइन में खड़े हैं, लेकिन निकासी की रफ्तार बेहद धीमी है। उनके दिन-रात सड़क पर ही गुजर रहे हैं और पर्याप्त भोजन की व्यवस्था भी नहीं है। क्षेत्राधिकार बसंत सिंह ने बताया कि नेपाल के अधिकारियों से लगातार बातचीत की जा रही है, ताकि मालवाहक ट्रकों की लंबी कतार को कम किया जा सके और स्थिति सामान्य हो।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सोनौली सीमा पर ट्रकों की 10 किमी लंबी कतार:जलभराव, धीमे सर्वर और हड़ताल से सैकड़ों ट्रक फंसे
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












