#बस्ती_न्यूज
बस्ती के हर्रैया तहसील क्षेत्र में नेशनल हाईवे के किनारे की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। हर्रैया से महाराजगंज तक कई स्थानों पर, विशेषकर संसारीपुर में, मामूली बारिश के बाद जलभराव की समस्या गंभीर हो जाती है। संसारीपुर में लगभग 100 मीटर का फुटपाथ हल्की बारिश में ही तालाब में बदल जाता है। नेशनल हाईवे पर वाहनों की लगातार आवाजाही से स्थिति और बिगड़ जाती है, जिससे फुटपाथ पर कीचड़ जमा हो जाता है। इस कारण पैदल चलने वालों और साइकिल सवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से उनका व्यवसाय भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। विनय प्रजापति, प्रवेश अग्रवाल, बृजेश त्रिपाठी, विनय सिंह और राजीव सहित कई स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस समस्या के समाधान और उचित जल निकासी व्यवस्था की मांग की है। पथिक विवेक, राम शरन सिंह और मनीराम जैसे राहगीरों ने भी जल्द कार्रवाई की अपील की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन की ओर से इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
हर्रैया नेशनल हाईवे किनारे जलभराव, राहगीर परेशान:संसारीपुर में मामूली बारिश से फुटपाथ तालाब बना, व्यापार प्रभावित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












