#बस्ती_न्यूज
बस्ती साउघाट ग्राम पंचायत गंधार गांव में एक कच्ची सड़क की हालत बेहद खराब है। यह सड़क गांव के उत्तर दिशा में पोखरों से सटी हुई है और खेतों तक जाती है। यह चक रोड नदी तक निकलती है और बरसात के मौसम में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के लगातार आवागमन से इसकी स्थिति और भी बदतर हो गई है। बारिश के मौसम में किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। धान की रोपाई के बाद खेतों में खाद ले जाने में भी बड़ी समस्या होती है। स्थानीय निवासियों राजू यादव, अभय यादव, विवेक कुमार, संतराम, सुभाष चंद्र और अजय कुमार ने बताया कि इस चक रोड को बनवाने के लिए प्रधान से कई बार अनुरोध किया गया है। हालांकि, अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती साउघाट में कच्ची सड़क से आवागमन बाधित:किसानों को खेतों तक पहुंचने में हो रही परेशानी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












