Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)रामपुर देवमन की सड़क पांच साल से बदहाल:ग्रामीणों को आवागमन में भारी...

रामपुर देवमन की सड़क पांच साल से बदहाल:ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी, आक्रोश


श्रावस्ती जनपद के ग्राम पंचायत रामपुर देवमन के मजरा छोटकाईडीह की मुख्य सड़क पिछले लगभग पाँच वर्षों से जर्जर अवस्था में है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और जलभराव के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है। स्कूली बच्चों, किसानों और राहगीरों को इस सड़क से गुजरने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सड़क की मरम्मत के लिए शिकायत की है। हालांकि, अब तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क का निर्माण और मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि उन्हें इस समस्या से राहत मिल सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments