HomeHealth & Fitnessस्वतंत्रता दिवस के आयोजन को लेकर डीएम ने की बैठक

स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को लेकर डीएम ने की बैठक

 

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने स्वतंत्रता दिवस के गरिमामय एवं भव्य आयोजन के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई तथा संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं समन्वित रूप से सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व की भांति राष्ट्रीय पर्व को पूरे उत्साह, गरिमा एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया जाए तथा सभी कार्यक्रम निर्धारित समयानुसार संपन्न कराए जाएं। उन्होंने विशेष रूप से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि अधिक से अधिक नागरिक अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज सम्मानपूर्वक फहराएं। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं भारतीय ध्वज संहिता का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि स्वतंत्रता दिवस के आयोजन में जनभागीदारी बढ़ाई जाए तथा सभी विभाग अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ करें, ताकि राष्ट्रीय पर्व गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) महेन्द्र कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अरुण कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments