बृजमनगंज नगर पंचायत के वार्ड 07 स्टेशन रोड पर चल रहे श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ में शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने भक्तिमय माहौल में भाग लिया। कथावाचक व यज्ञाचार्य योगेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मुख्य यजमान शिव प्रसाद जायसवाल और राधिका देवी के साथ वैदिक मित्रों से पूजा अर्चना की। यह पूजा सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक चली। इसके उपरांत शाम को आचार्य ने उपस्थित श्रद्धालुओं को गीता का श्रवण कराया। यह सत्र देर रात तक जारी रहा। इस दौरान स्थानीय कलाकारों ने राधा कृष्ण की मनमोहक झांकी भी निकाली। जय श्रीकृष्ण और राधा रानी के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर हीरा लाल जायसवाल, अमर सिंह, मान सिंह, किशन जायसवाल, अंशु जायसवाल, राजन सिंह जायसवाल, बालमुकुंद जायसवाल, बीरू और विक्की सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।
बृजमनगंज में श्रीमद्भागवत कथा:श्रद्धालु भक्तिमय माहौल में हुए लीन, झांकी भी निकली
Recent Comments
on Hello world!











