Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)निचलौल में पुलिस ने 450 शीशी अवैध नेपाली शराब पकड़ी:दो तस्कर गिरफ्तार,...

निचलौल में पुलिस ने 450 शीशी अवैध नेपाली शराब पकड़ी:दो तस्कर गिरफ्तार, खेसरहा फार्म के पास घेराबंदी की; साइकिल जब्त किया


महराजगंज जनपद के ठूठीबारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध नेपाली शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने खेसरहा फार्म के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 450 शीशी अवैध नेपाली शराब बरामद की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध शराब की तस्करी कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर ठूठीबारी पुलिस टीम ने खेसरहा फार्म के पास घेराबंदी कर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मुहम्मदीन पुत्र आशिक अली और अशोक यादव पुत्र स्वर्गीय जनार्दन यादव, निवासी ग्राम डिगहीं, थाना ठूठीबारी को मौके से गिरफ्तार किया गया। तलाशी में पांच बोरों में कुल 450 शीशी अवैध नेपाली शराब मिली। शराब की ढुलाई में इस्तेमाल की जा रही एक साइकिल भी जब्त की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए अभियान जारी रहेगा।
#नचलल #म #पलस #न #शश #अवध #नपल #शरब #पकडद #तसकर #गरफतर #खसरह #फरम #क #पस #घरबद #क #सइकल #जबत #कय
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments