श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पटना के मजरा ऐठा निवासी 20 वर्षीय मनोज कुमार को बिच्छू ने डस लिया। पंखा ठीक करते समय यह घटना हुई, जिसके बाद युवक की हालत बिगड़ गई। घटना के तुरंत बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। वे आनन-फानन में मनोज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर ले गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टर खुर्शीद खान ने युवक का प्राथमिक उपचार शुरू किया। डॉक्टरों के अनुसार, समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण मनोज की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, हालांकि उसे अभी भी निगरानी में रखा गया है। परिजनों ने बताया कि मनोज अपने घर में खराब पंखे को ठीक कर रहा था। इसी दौरान पंखे में छिपे एक बिच्छू ने उसे डस लिया, जिससे उसे तेज दर्द हुआ और उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। डॉक्टरों ने आम जनता से अपील की है कि बिच्छू या अन्य जहरीले जीव के काटने पर लापरवाही न बरतें। ऐसे मामलों में तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर उपचार कराएं ताकि गंभीर स्थिति से बचा जा सके।
श्रावस्ती में युवक को बिच्छू ने डसा:हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती, निगरानी में उपचार जारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











