पुलिस अधीक्षक *श्री राहुल भाटी* के निर्देशन में आज दिनांक 28.03.2026 को *थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग* के साथ मिलकर देहात इंडिया संस्था के तत्वाधान में भिनगा स्थित डीपीआरसी परिसर में *भारत–नेपाल बहु-हितधारक समन्वय एवं साझेदारी बैठक (मानव तस्करी पर) एवं इंडो-नेपाल क्रॉस बॉर्डर मीटिंग* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में बाल तस्करी (ट्रैफिकिंग) की रोकथाम, जागरूकता एवं विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत करना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत मोहम्मद इमरान जी द्वारा स्वागत एवं परिचय सत्र से की गई। इस दौरान प्रतिभागियों को “बच्चा क्या है” तथा “ट्रैफिकिंग क्या है” जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। साथ ही नेपाल से होने वाली बाल तस्करी के प्रमुख मार्गों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सहायक श्रमायुक्त श्री सतपाल, एसएसबी से श्री राहुल, एएचटी प्रभारी श्री लाल साहब सिंह मय टीम, डीसीपीयू, वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड लाइन सहित विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
इसके अलावा ग्रामीण बौद्ध कल्याण सेवा संस्थान, मां सरस्वती बालिका शिक्षा समिति, मानव सेवा संस्थान, जीडीएस तथा हंस फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार साझा किए।
बैठक में उपस्थित हितधारकों ने अपने-अपने क्षेत्र में कार्य करते हुए सामने आई चुनौतियों, प्राप्त सफलताओं एवं आपसी सहयोग के अनुभवों को साझा किया। वक्ताओं ने बाल तस्करी की रोकथाम के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने, सूचना तंत्र को मजबूत करने तथा सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।
अंत में सभी प्रतिभागियों ने बाल संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और भविष्य में समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। यह बैठक सीमावर्ती क्षेत्रों में बाल सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।










