HomeHealth & Fitnessलखनऊ पुलिस की पहल: POCSO एक्ट पर विशेष प्रशिक्षण, 66 उपनिरीक्षकों को...

लखनऊ पुलिस की पहल: POCSO एक्ट पर विशेष प्रशिक्षण, 66 उपनिरीक्षकों को दी गई ट्रेनिंग

लखनऊ। राजधानी पुलिस कमिश्नरेट द्वारा महिला एवं बाल अपराधों से प्रभावी तरीके से निपटने के उद्देश्य से एक विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित संगोष्ठी सदन में आयोजित हुई, जिसमें पॉक्सो एक्ट से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधान, विवेचना के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां, केस स्टडी, बेस्ट प्रैक्टिसेज और न्यायालयों के महत्वपूर्ण निर्णयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

यह कार्यक्रम पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में आयोजित हुआ। इसमें संयुक्त पुलिस आयुक्त अपर्णा कुमार, बबलू कुमार, डीसीपी अमित कुमावत और डीसीपी ममता रानी चौधरी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण संपन्न हुआ।

कार्यशाला में कमिश्नरेट के विभिन्न थानों से 66 उपनिरीक्षकों ने भाग लिया। विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने पॉक्सो एक्ट के तहत कानूनी प्रक्रियाओं, डिजिटल साक्ष्य संकलन, संवेदनशील मामलों के प्रबंधन और विवेचना की तकनीकी बारीकियों पर विस्तृत जानकारी दी।प्रशिक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को पीड़ितों के प्रति संवेदनशीलता, सटीक जांच प्रक्रिया और न्यायालय में मजबूत केस प्रस्तुत करने के तरीकों पर भी विशेष जोर दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments