Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सड़क निर्माण में अनियमितता मिली:महादेवा में विधायक दूधराम ने जताई नाराजगी; रोड...

सड़क निर्माण में अनियमितता मिली:महादेवा में विधायक दूधराम ने जताई नाराजगी; रोड से बिना धूल हटाए डामर-गिट्टी डाली


महादेवा विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को विधायक दूधराम ने सड़क निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। यह सड़क चगेंरवा मार्ग से सूसीपार और सरैयाजोत तक बनाई जा रही है। निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। विधायक दूधराम ने बताया कि सड़क से धूल हटाए बिना ही सीधे डामर और गिट्टी डाली जा रही थी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बात कर गुणवत्तापूर्ण सड़क बनाने के निर्देश दिए हैं। विधायक ने यह भी कहा कि उन्हें पिछले कई दिनों से सड़क निर्माण में धांधली की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद उन्होंने यह औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि फूलचंद श्रीवास्तव, नासिर खान, सुशील दुबे, पवन चौधरी, गुलाम मोहम्मद और अदील खान सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments