Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बृजमनगंज में भागवत कथा का चौथा दिन:कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया,...

बृजमनगंज में भागवत कथा का चौथा दिन:कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, झांकियां निकाली गईं


बृजमनगंज नगर पंचायत के वार्ड 07 स्थित स्टेशन रोड पर चल रहे श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन बुधवार को कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। कथावाचक व यज्ञाचार्य योगेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मुख्य यजमान शिव प्रसाद जायसवाल और राधिका देवी के साथ पूजा-अर्चना की। सुबह 7 बजे से 12 बजे तक वैदिक मित्रों के साथ पूजा-अर्चना संपन्न हुई। इसके उपरांत, आचार्य योगेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शाम तक उपस्थित श्रद्धालुओं को गीता का श्रवण कराया। इस दौरान कृष्ण जन्मोत्सव का विशेष आयोजन किया गया। स्थानीय कलाकारों ने कृष्ण जन्म से संबंधित मनोरम झांकियां प्रस्तुत कीं। जय कृष्ण और राधा माता रानी के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर हीरा लाल जायसवाल, अमर सिंह, मान सिंह, किशन जायसवाल, अंशु जायसवाल, राजन सिंह जायसवाल, बालमुकुंद जायसवाल, बीरू, विक्की सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments