WBJEE : WBJEE 2026 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक बढ़िया खबर है। पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड ने WBJEE 2026 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट को एक्सटेंड कर दिया है। ऐसे में इच्छुक व योग्य उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in/wbjee पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। लास्ट डेट एक्सटेंड होने के बाद उम्मीदवार अब 5 अप्रैल की पिछली समय सीमा के बजाय 8 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि सभी तारीखें संभावित हैं और अपरिहार्य परिस्थितियों में इनमें बदलाव हो सकता है। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।
WBJEE 2026 के लिए कैसे करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार पहले आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in/wbjee पर जाएं।
इसके बाद होमपेज पर WBJEE 2026 रजिस्ट्रेशन वाले लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद उम्मीदवार पहले खुद को पंजीकृत करें।
इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
फॉर्म को सबमिट करने के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंट आउट ले लें।
WBJEE 2026 के लिए आवेदन करने हेतु सीधा लिंक
WBJEE 2026: महत्वपूर्ण तारीखें
शुल्क भुगतान के साथ ऑनलाइन आवेदन: 10 मार्च से 8 अप्रैल, 2026
सुधार विंडो: 10 अप्रैल से 12 अप्रैल, 2026
एडमिट कार्ड जारी होना: 15 मई से 24 मई, 2026 (शाम 4:00 बजे तक)
परीक्षा की तारीख: 24 मई, 2026
परीक्षा कार्यक्रम
पेपर I (गणित): सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
पेपर II (भौतिकी और रसायन विज्ञान): दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
परिणाम की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।











