इटवा के माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य रमाकांत द्विवेदी के सेवानिवृत्त होने पर मंगलवार को एक विदाई समारोह आयोजित किया गया। कॉलेज सभागार में शिक्षकों द्वारा आयोजित इस सादे समारोह में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्हें फूलमालाओं, शॉल, रामचरितमानस पुस्तक और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। नेता प्रतिपक्ष एवं कॉलेज प्रबंधक माता प्रसाद पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानाचार्य रमाकांत द्विवेदी के कार्यकाल में कॉलेज की शिक्षा व्यवस्था, अनुशासन और शैक्षणिक वातावरण उत्कृष्ट रहा। उन्होंने छात्र संख्या को भी बेहतर बनाए रखा। पांडेय ने उनके सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा, हालांकि व्यवस्था के अनुसार सभी को एक दिन सेवामुक्त होना पड़ता है। कॉलेज के सभी शिक्षकों ने भी फूलमालाएं और स्मृति चिन्ह भेंट कर प्रधानाचार्य द्विवेदी को विदाई दी। इस मौके पर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रमाकांत द्विवेदी ने शिक्षकों से कॉलेज की शैक्षणिक व्यवस्था और अनुशासन को उसी प्रकार बनाए रखने का आग्रह किया, जिससे कॉलेज का नाम रोशन होता रहे। उन्होंने शिक्षकों को अपना आशीर्वाद भी दिया। समारोह का संचालन अवधेश चतुर्वेदी ने किया। इस अवसर पर अशोक तिवारी, प्रधानाचार्य रंजना पांडेय, पल्लन पांडेय, बबलू खान, ज्ञानदेव मौर्या, रवि शंकर, धर्मेंद्र कुमार, श्याम नंदन शुक्ला, दिनेश दुबे, शेषनाथ, राजकुमार, डॉ. पवन पांडेय, डॉ. संतोष पांडेय, डॉ. प्रमोद द्विवेदी, अंकुर पाठक,सद्दाम खान, संजीव जायसवाल सहित कई शिक्षक, अभिभावक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
इटवा के नेता प्रतिपक्ष ने सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य को किया सम्मानित:शैक्षणिक अनुशासन और बेहतर वातावरण के लिए याद किए जाएंगे
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











