बस्ती: गौर पुलिस ने 31 मार्च को मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इन पर महिलाओं और लड़कियों पर अश्लील फब्तियां कसने का आरोप है। यह गिरफ्तारी कस्बा गौर स्थित ओवरब्रिज के नीचे से की गई। पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति टीम सक्रिय रही। थाना प्रभारी अतुल कुमार अंजान के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान आदर्श पुत्र हलधर वर्मा (24 वर्ष) निवासी परसौनी, थाना सोनहा और अजय यादव पुत्र कृष्णा यादव (25 वर्ष) निवासी रामनगर, थाना सोनहा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना गौर में मु0अ0सं0 49/2026 धारा 294 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इस कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक देवचंद सिंह, महिला कांस्टेबल पूजा वर्मा और मीरा यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। थानाध्यक्ष गौर अतुल कुमार अंजान ने बताया कि महिलाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार की अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे
गौर पुलिस ने मिशन शक्ति में दो मनचले पकड़े:महिलाओं पर फब्तियां कसने के आरोप में हुई गिरफ्तारी
RELATED ARTICLES












