UP: हाथरस जिले के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक 67 वर्षीय बुजुर्ग पर अपनी 15 वर्षीय नाबालिग सगी नातिन के साथ कई महीनों तक दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। मामले का खुलासा उस समय हुआ, जब किशोरी ने पेट में दर्द की शिकायत की और जांच के दौरान उसके गर्भवती होने की बात सामने आई।
बताया जा रहा है कि किशोरी घर में अकेली थी। उसकी मां का पहले ही इंतकाल हो चुका है। पिता काम पर चला जाता था। आरोप है कि इसी दौरान उसके बाबा ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। आरोप है कि यह सिलसिला कई महीनों तक चलता रहा, जिसके चलते किशोरी करीब ढाई महीने की गर्भवती हो गई। पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
Also Read: UP: देवर ने ही की भाभी की हत्या, मासूम बेटी ने खोला खौफनाक राज
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। मेडिकल जांच के बाद मामले से जुड़े तथ्यों की पुष्टि और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।वहीं पुलिस ने आरोपी दादा को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नाबालिग से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस द्वारा पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी जा रही है। घटना के सामने आने के बाद इलाके में भी चर्चा का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)
#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार













