HomeHealth & Fitnessबड़े धूमधाम से निकाली गई शिव भोले की बारात, जगह जगह किया...

बड़े धूमधाम से निकाली गई शिव भोले की बारात, जगह जगह किया गया भंडारा

शाहजहांपुर। जनपद की प्रसिद्ध शिव भोले की बारात शनिवार रात महानगर में बड़े धूमधाम से निकाली हिंदू सत्संग भवन से प्रारंभ होकर चौक कोतवाली चित्रा टाकीज कच्चा कटरा मोड़ मालखाना मोड़, घंटाघर बहदुरगंज, पंचराहा, सदरबाजार, टाउनहाल होते हुए बाबा विश्वनाथ मंदिर पर समापन हुआ। समापन से पूर्व बाबा भोलेनाथ व मां पार्वती जी का विवाह संपन्न हुआ एवं तत्पश्चात स्वादिष्ट भंडारा का भक्तो ने आनंद लिया शिव भोले की बारात में भगवान शिव रूप के साथ साथ राधा कृष्ण यमराजजी नंदी पर सवार शंकरजी गणेशजी नारायण लक्ष्मी विशाल रूप में हनुमान जी उज्जैन महाआरती काली माता की झांकियो के साथ साथ बहेड़ी का बैंड संभल चंदौसी सहित कई विशाल डीजे पर सम्मिलित थे, डीजे पर भक्ति गीतों पर झूमते युवाओं ने शिव भक्ति का भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर तमाम लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular