सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा ब्लॉक निवासी मनीष मिश्र का चयन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPCS) परीक्षा में नायब तहसीलदार के पद पर हुआ है। इससे पहले वे डिप्टी जेलर के पद पर कार्यरत थे। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। मनीष मिश्र, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, सिद्धार्थनगर की खेसरहा ब्लॉक इकाई के मंत्री और वरिष्ठ शिक्षक नेता उमेश मिश्र के भतीजे हैं। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन के दम पर यह सफलता हासिल की है, जिससे परिवार और जिले का नाम रोशन हुआ है। चयन की खबर मिलते ही उनके पिता गिरिजेश मिश्र, परिवार के सदस्यों, शिक्षकों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी। क्षेत्र के लोगों ने मनीष की इस सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया है। परिजनों ने मनीष मिश्र के उज्ज्वल भविष्य और सफल करियर की कामना की है। उनकी यह उपलब्धि दर्शाती है कि कड़ी मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।
खेसरहा में मनीष मिश्रा नायब तहसीलदार बने:यूपीपीसीएस परीक्षा में मिली सफलता, पहले थे डिप्टी जेलर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










