ग्राम निरंजनडीह से नवीनगर को जोड़ने वाली सड़क की हालत बेहद खराब है। सड़क पूरी तरह से टूटी हुई है, जिससे राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, इस सड़क की मरम्मत कई साल पहले की गई थी। तब से लेकर अब तक इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है और न ही कोई मरम्मत कार्य कराया गया है। सड़क की बदहाली के कारण लोगों को रोजमर्रा के कार्यों के लिए भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या से प्रभावित होने वाले ग्रामीणों और राहगीरों में विजय कुमार शुक्ला, प्रमोद कुमार यादव, दिनेश कुमार दुबे, दुखीराम यादव, धर्मेंद्र कुमार वर्मा, लहरी यादव, सुखदेव प्रसाद, सुनील कुमार, राजेश कुमार, राम केवल यादव, संत राम सरोज, कृष्ण मोहन शुक्ला, इंद्रजीत वर्मा, साजन श्रीवास्तव, राजन राज पाण्डेय, जिलेदार पाण्डेय, राजेश्वरी यादव और जवाहिर लाल यादव शामिल हैं।
निरंजनडीह से नवीनगर को जोड़ने वाली सड़क खराब:आवागमन में हो रही दिक्कत, कई साल पहले हुई थी मरम्मत
RELATED ARTICLES












