Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज के युवक की पुणे में मौत:पनियरा में मोहल्लेवासियों ने शव घर...

महराजगंज के युवक की पुणे में मौत:पनियरा में मोहल्लेवासियों ने शव घर लाने के लिए जुटाया चंदा


पनियरा के वार्ड नंबर आठ, कृष्णा नगर निवासी 35 वर्षीय राजेश भारती का महाराष्ट्र के पुणे में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे पिछले करीब 15 वर्षों से पुणे में पेंटिंग का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। राजेश लगभग एक माह पहले अपने घर पनियरा आए थे और कुछ दिन बाद काम के लिए वापस पुणे लौट गए थे। 13 अगस्त की सुबह करीब नौ बजे काम पर जाने की तैयारी करते समय उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उनके बड़े भाई रामकेश ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि राजेश को ब्रेन हैमरेज हुआ था। अस्पताल में इलाज के दौरान 19 अगस्त की सुबह उनका निधन हो गया। राजेश का विवाह लगभग 15 वर्ष पहले नीलम से हुआ था। उनकी तीन बेटियां हैं, जिनमें दिव्यांशी सात वर्ष, अनन्या पांच वर्ष और अम्रपाली चार वर्ष की हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पुणे से शव लाने के लिए पर्याप्त धनराशि नहीं थी। इस पर सभासद अनिल राय के नेतृत्व में मोहल्लेवासियों और नगरवासियों ने चंदा जुटाकर परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की। एंबुलेंस से राजेश का शव पनियरा लाया जा रहा है और शुक्रवार सुबह तक घर पहुंचने की उम्मीद है। घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोग शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने उनके घर पहुंच रहे हैं।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular