Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में शरारती तत्वों ने शिवलिंग तोड़ी:नई स्थापना के बाद भी ग्रामीणों...

बहराइच में शरारती तत्वों ने शिवलिंग तोड़ी:नई स्थापना के बाद भी ग्रामीणों में आक्रोश, मुकदमा दर्ज


बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र के चौकसाहार (बल्दूराम टेपरा) गांव में एक शिव मंदिर में स्थापित शिवलिंग को अज्ञात शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। यह घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए, पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में नई शिवलिंग मंगवाई गई और उसे मंदिर में पुनः स्थापित किया गया। इस संबंध में गांव निवासी राजकुमार लोधी की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया कि जांच का जिम्मा उपनिरीक्षक शिवकुमार शर्मा को सौंपा गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments