बस्ती में मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के तहत महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। महिला थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहर के विभिन्न प्रमुख प्रतिष्ठानों पर कार्यरत महिलाओं को जागरूक किया। इस दौरान दुकानों, कार्यालयों और अन्य व्यावसायिक स्थलों पर महिलाओं को पंपलेट वितरित किए गए। अभियान का मुख्य उद्देश्य कार्यस्थल पर होने वाले लैंगिक उत्पीड़न के प्रकार, उसकी पहचान और बचाव के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी देना था। महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया और बताया गया कि किसी भी उत्पीड़न की स्थिति में वे निडर होकर शिकायत दर्ज करा सकती हैं। उन्हें हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि इन जागरूकता कार्यक्रमों का लक्ष्य महिलाओं को आत्मविश्वासी बनाना और उनके लिए एक सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी महिलाओं से आह्वान किया कि वे किसी भी अनुचित व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाएं और कानूनी सहायता लें। इस अभियान के प्रति महिलाओं में उत्साह देखा गया और उन्होंने पुलिस के इस प्रयास की सराहना की।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे
मिशन शक्ति 5.0 अभियान तेज:शहर में महिला सुरक्षा के लिए जागरूकता कार्यक्रम
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











