Homeउत्तर प्रदेशगालापुर में मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को किया जागरूक:सुरक्षा, साइबर अपराधों...

गालापुर में मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को किया जागरूक:सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव और अधिकारों की जानकारी दी


सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा थाना क्षेत्र अंतर्गत गालापुर स्थित प्राचीन गालापुर मंदिर परिसर में गुरुवार को मिशन शक्ति फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत एक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान इटवा थाना की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने बालिकाओं और महिलाओं को महिला सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। अभियान के तहत, पुलिस टीम ने महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उन्हें आपात स्थिति में इनके उपयोग के प्रति जागरूक किया। साथ ही, महिलाओं को अपने साथ होने वाले अपराधों से बचाव के उपाय भी समझाए गए। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर चलाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी इटवा प्रवीण प्रकाश एवं प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। पुलिस टीम ने महिलाओं को बताया कि वे प्रदेश के सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों के माध्यम से अपनी समस्याएं दर्ज करा सकती हैं। इस दौरान महिला सुरक्षा से जुड़े प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी गई, जिनमें 1090 वुमेन पावर लाइन 181 महिला हेल्पलाइन1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 112 पुलिस सहायता 1098 चाइल्ड केयर 108 एम्बुलेंस, 101 अग्निशमन 14567 एल्डर हेल्पलाइन और 1930 साइबर हेल्पलाइन शामिल हैं। कार्यक्रम में नई कानूनी धाराओं और नियमों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई, जिससे महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग किया जा सके। इस अवसर पर मिशन शक्ति टीम इटवा थाना की महिला कांस्टेबल अल्का त्रिपाठी और महिला कांस्टेबल रविता यादव उपस्थित रहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments