थाना को0 उतरौला पर देर रात्रि उपस्थित आकर गुमशुदा बालक के परिजनों द्वारा सूचना दी गई कि उनका 02.1/2 वर्षीय बालक जो कस्बा में हो रहे श्री बालाजी महा विशाल भंडारा एवं रात्रि जागरण उतरौला में गया था अपने साथियो से छूट कर कही खो गया है लेकिन अभी तक नहीं मिला है। इस सूचना पर थाना प्रभारी उतरौला द्वारा गुमशुदा बच्चे की तलाश पतारशी सुरागसी हेतु तत्काल कार्यवाही करते हुए मिशन शक्ति को निर्देशित किया गया। टीम द्वारा सोशल मीडिया की मदद से आस-पास एवं कस्बे में खोज करते हुए गुमशुदा बच्चे को 24 घंटे के अंदर तलाश कर कस्बे के बाहर चौराहे के पास से बरामद कर पुलिस संरक्षण में लिया गाय तथा थाना हाजा पर लाया गया।
टीम द्वारा गुमशुदा बालक उपरोक्त की पहचान उसके आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों के माध्यम से की गई। दस्तावेजों की जाँच कर बच्चे को उसकी माता उर्मिला व उसके पिता बब्लू से पूछताछ कर बच्चे को सुरक्षित सुपुर्द किया गया। माता-पिता व परिजनों द्वारा *थाना को0 उतरौला* पुलिस टीम को धन्यवाद व्यक्त किया गया।











