श्रावस्ती के इकौना विकासखंड स्थित टंडवा महंत के सीताद्वार मंदिर परिसर में दुर्गा अष्टमी के अवसर पर उत्सव भवन का भूमि पूजन किया गया। गुरुवार को संपन्न हुए इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक पंडित राम फेरन पाण्डेय ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शिलान्यास किया। इस अवसर पर श्रावस्ती के जिलाधिकारी अश्विनी पांडेय और मुख्य विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों व ग्रामीणों ने भी सक्रिय भागीदारी की। विधायक पंडित राम फेरन पाण्डेय ने इस दौरान कहा कि उत्सव भवन के निर्माण से क्षेत्र में सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि इससे स्थानीय लोगों को विशेष लाभ मिलेगा और क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। भूमि पूजन के बाद, विधायक राम फेरन पांडे, जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पांडे, मुख्य विकास अधिकारी और अन्य विभागाध्यक्षों ने झील से जलकुंभी निकालकर श्रमदान भी किया। यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। सभी उपस्थित लोगों ने क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
विधायक-डीएम ने किया उत्सव भवन का भूमि पूजन:इकौना में दुर्गा अष्टमी पर हुआ शिलान्यास
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











