अभिनेता अशोक सराफ को राष्ट्रपति मुर्मू ने पद्मश्री से सम्मानित किया

0
2

मंगलवार को नई दिल्ली में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित एक समारोह में भारत की 68 प्रतिष्ठित हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए गए। 25 जनवरी को 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश की कुल 139 प्रतिष्ठित हस्तियों के नामों की घोषणा पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री के लिए की गई।

इस समारोह में मनोरंजन जगत की कुछ हस्तियों को भी पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। पूरे महाराष्ट्र के सम्मान की बात यह रही कि 27 मई को राष्ट्रपति मुर्मू ने अभिनय सम्राट और महाराष्ट्र भूषण अशोक सराफ को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस साल के दूसरे नागरिक सम्मान समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में राष्ट्रपति ने 68 हस्तियों को पुरस्कार प्रदान किए।

एएनआई को दिए जवाब में अशोक सराफ ने कहा, ‘यह खुशी की बात है, इस तरह सम्मानित होना बड़ी बात है,  यह पुरस्कार एक उच्चस्तरीय सम्मान है,  मुझे खुशी है कि मुझे इस पुरस्कार के योग्य माना गया, जिसका मतलब है कि मैंने अपने जीवन में कुछ न कुछ जरूर किया है”

इससे पहले 28 अप्रैल की शाम को राष्ट्रपति द्वारा 71 लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया

गायक पंकज उदास (मरणोपरांत)-पद्म भूषण

अभिनेता नंदमुरी बालकृष्णन-पद्म भूषण

अभिनेता अजीत कुमार-पद्म भूषण

फिल्म निर्माता-निर्देशक शेखर कपूर-पद्म भूषण

अभिनेता अनंत नाग-पद्म भूषण

अभिनेता अशोक लक्ष्मण सराफ-पद्म श्री

गायक अरिजीत सिंह-पद्म श्री

अभिनय प्रशिक्षक, थिएटर निर्देशक बैरी गॉडफ्रे जॉन-पद्म श्री

गायक जसपिंदर नरूला-पद्मश्री

गायिका अश्विनी भिड़े-देशपांडे-पद्मश्री

संगीतकार रिकी ज्ञान केज-पद्मश्री

लोकगायक भेरू सिंह चौहान-पद्मश्री

भक्ति गायक हरजिंदर सिंह श्रीनगर वाले-पद्मश्री

लोक संगीतकार जोयनाचरण बाथरी-पद्म श्री

शास्त्रीय गायिका के ओमानकुट्टी अम्मा-पद्मा श्री

गायक महाबीर नायक – पद्म श्री

अभिनेत्री ममता शंकर – पद्म श्री

स्टंट निर्देशक हसन रघु – पद्म श्री

About The Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here