गौर ब्लॉक के हलुआ बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पर डॉक्टर की तैनाती न होने से स्थानीय लोगों को इलाज में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीमार होने पर मरीजों को उपचार के लिए गौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या बस्ती मुख्यालय जाना पड़ता है। वर्तमान में यह स्वास्थ्य केंद्र केवल एक फार्मासिस्ट के भरोसे चल रहा है। डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण यहां आने वाले मरीजों को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनकी दिक्कतें बढ़ गई हैं। स्थानीय निवासी राजमन प्रसाद वर्मा, डब्लू पांडेय और रफीक अहमद सहित अन्य लोगों ने बताया कि डॉक्टर न होने से उन्हें समय पर इलाज नहीं मिल पाता और काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर के अधीक्षक डॉ. भास्कर यादव ने डॉक्टरों की कमी को नियुक्ति न होने का कारण बताया। वहीं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी बस्ती डॉ. राजीव निगम ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही किसी डॉक्टर की तैनाती की जाएगी, ताकि क्षेत्रीय लोगों को राहत मिल सके।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे
हलुआ पीएचसी में डॉक्टर नहीं तैनात:मरीजों को इलाज के लिए जाना पड़ रहा दूर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











