HomeHealth & Fitnessअधिकारियों का किया गया सम्मान, डीएम-एसएसपी ने की पत्रकारों की सराहना

अधिकारियों का किया गया सम्मान, डीएम-एसएसपी ने की पत्रकारों की सराहना

गोरखपुर।गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब का शपथ ग्रहण समारोह गोरखपुर क्लब में अत्यंत भव्यता एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवगठित कार्यकारिणी ने विधिवत शपथ ग्रहण किया, जिसके बाद पूरे आयोजन स्थल पर उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला।

शाम के समय आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रेस क्लब के पत्रकारों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सुरों का समां बांधा। गीत-संगीत के इस कार्यक्रम ने उपस्थित अतिथियों और सदस्यों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाधिकारी दीपक मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ सहित डीसीपी प्रयागराज विवेक कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर प्रेस क्लब की कार्यकारिणी द्वारा सभी अतिथियों का अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) एवं टेराकोटा भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार को भी सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि गोरखपुर के पत्रकारों की कार्यशैली×बेहद सराहनीय है। उन्होंने कहा कि यहां के पत्रकार न केवल खबरों को तेजी से प्रस्तुत करते हैं, बल्कि उनकी सत्यता और संतुलन का भी विशेष ध्यान रखते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय से जनहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सकता है। डीएम ने पत्रकारों से अपील की कि वे सकारात्मक पत्रकारिता के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य निरंतर करते रहें।
वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने अपने संबोधन में कहा कि गोरखपुर के पत्रकारों की निष्पक्षता और सक्रियता उन्हें अलग पहचान दिलाती है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। पत्रकारों द्वारा समय-समय पर दी जाने वाली सूचनाएं और फीडबैक पुलिस के लिए मददगार साबित होती हैं। एसएसपी ने कहा कि पुलिस और मीडिया के बीच पारदर्शिता और संवाद बना रहना चाहिए, जिससे आम जनता तक सही और सटीक जानकारी पहुंच सके।
डीसीपी प्रयागराज विवेक कुमार ने भी पत्रकारों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि गोरखपुर के पत्रकारों की प्रतिबद्धता और पेशेवर दृष्टिकोण अनुकरणीय है।
समारोह के अंत में प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि पत्रकारिता के मूल्यों को बनाए रखते हुए समाजहित में कार्य करते रहेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments