Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिसवा के मंदिरों में हनुमान जन्मोत्सव पर भीड़:श्रद्धालुओं ने चोला-सिंदूर चढ़ाकर मांगी...

सिसवा के मंदिरों में हनुमान जन्मोत्सव पर भीड़:श्रद्धालुओं ने चोला-सिंदूर चढ़ाकर मांगी मनवांछित कामनाएं


हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार को सिसवा के हनुमान मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी को सिंदूर और चोला चढ़ाकर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की प्रार्थना की। नगर के हनुमान गढ़ी मंदिर में भोर से ही भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। मंदिर के गर्भगृह में हनुमान जी का आकर्षक श्रृंगार किया गया था। भक्तों ने कतारबद्ध होकर हनुमान जी को सिंदूर, चोला, नारियल, चमेली का तेल और बूंदी के लड्डू अर्पित किए। इसी दौरान, श्रीश्याम मंदिर से एक निशान शोभायात्रा निकाली गई, जो हनुमान गढ़ी तक पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने हनुमान जी को निशान अर्पित किए। भक्तों ने मंदिर परिसर में हनुमान चालीसा, बजरंग बाण और संकट मोचन हनुमान अष्टक का पाठ भी किया। इस अवसर पर रविराज जायसवाल, महेंद्र अग्रवाल, दिवाकर जायसवाल, दिलीप जायसवाल, अवध किशोर सुल्तानिया, अंकित लाठ, नितिन अग्रवाल, मुरारीलाल कलकतिया, मोनू मोदनवाल, हर्षित अग्रवाल, अंकित केडिया, रवि सिंहानिया, किरण शर्मा और श्यामा अग्रवाल सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments