पुलिस अधीक्षक जनपद श्रावस्ती *श्री राहुल भाटी* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक *श्री मुकेश चन्द्र उत्तम* एवं क्षेत्राधिकारी भिनगा *श्री सतीश कुमार शर्मा* के कुशल पर्यवेक्षण में थाना हरदत्त नगर गिरण्ट पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।
इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक *श्री महिमानाथ उपाध्याय* के नेतृत्व में मय पुलिस टीम द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति व वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर मानूडीह रानीसीर मार्ग के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से *एक देशी तमंचा 12 बोर व 01 अदद कारतूस* बरामद हुआ। इस संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 47/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया।
*घटना स्थल*
मानूडीह रानीसीर मार्ग स्थित से
*बरामदगी का विवरण*
एक देशी तमंचा 12 बोर व 01 अदद कारतूस
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
1. राम कमल पुत्र रमेश कुमार निवासी बेगमपुर दा0 रानीसीर थाना हरदत्त नगर गिरण्ट जनपद श्रावस्ती
*गिरफ्तारी टीम*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री महिमानाथ उपाध्याय
2. उ0नि0 श्री संदीप कुमार चौकी प्रभारी बदला
3. का0 अशोक कुमार वर्मा
4. का0 अभय चौहान
5. का0 जयशंकर प्रसाद गौतम










