Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से एक की मौत:सिसवा में हादसा,...

अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से एक की मौत:सिसवा में हादसा, चालक मौके से फरार; ट्रैक्टर पलटा


सिसवा नगरपालिका के सबया में शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वह एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए थे। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान सिसवा कस्बे के गोपालनगर मुहल्ला निवासी मोहन वर्मा (48) के रूप में हुई है। मोहन फेरी का काम करते थे। वह बीती रात बहुआर बाजार गए थे और देर रात वहां से सिसवा लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना रात करीब 10 बजे हुई। मोहन जैसे ही सबया रेलवे क्रॉसिंग से आगे बढ़े, सिसवा की ओर से आ रही एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर मौके पर ही पलट गया, जिसके नीचे दबने से मोहन गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला। राहगीरों ने मोहन को तुरंत एम्बुलेंस से सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिसवा चौकी प्रभारी दिव्यप्रकाश मौर्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#अनयतरत #टरकटरटरल #क #चपट #म #आन #स #एक #क #मतससव #म #हदस #चलक #मक #स #फरर #टरकटर #पलट
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments