Homeउत्तर प्रदेशचैत्र रामनवमी पर नगर में निकली ज्योति यात्रा:आयोजक राजकुमार सोनी ने नारियल...

चैत्र रामनवमी पर नगर में निकली ज्योति यात्रा:आयोजक राजकुमार सोनी ने नारियल तोड़कर किया शुभारंभ


चैत्र रामनवमी के अवसर पर नगर पंचायत क्षेत्र में एक ज्योति यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ आयोजक राजकुमार सोनी ने नारियल तोड़कर किया। यात्रा के दौरान डीजे और भांगड़े की धुन पर महिला एवं पुरुष श्रद्धालु झूमते हुए नजर आए। इस दौरान देशभक्ति के नारे भी लगाए गए, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। यह यात्रा महादेव सिंह मार्ग पर स्थित अष्टभुजी में विजय भवानी के मंदिर से प्रारंभ हुई। इसके बाद यह बस्ती बांसी मार्ग, बखिरा मार्ग और बुद्धि बाजार से होते हुए वापस महादेव सिंह मार्ग पर स्थित मंदिर में ही समाप्त हुई। इस ज्योति यात्रा में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि प्रताप सिंह, दिनेश चौरसिया, राहुल गुप्ता, कृष्ण कुमार गुप्ता, पंडित दुर्गा प्रसाद मिश्र, सुरेश कसौधन, डब्लू सोनी, राहुल पांडेय, अमरनाथ साहू, राज कपूर अग्रहरि, अनूप जायसवाल, अजीत गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और अन्य श्रद्धालु शामिल रहे।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments