बलरामपुर जिले की पचपेड़वा पुलिस ने धोखाधड़ी और जाली दस्तावेज से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी नूरुल हसन बबलू उर्फ नूरुल हसन इदरीसी को गुरुवार, 27 मार्च 2026 को विशुनपुर टनटनवा ओवरब्रिज के पास से पकड़ा गया। अभियुक्त नूरुल हसन बबलू पुत्र जान मोहम्मद, रामलीला मैदान, वार्ड नंबर 12, पुरानी बाजार, कस्बा पचपेड़वा का निवासी है। उसे मु0अ0सं0 05/26 धारा 318(4)/336(3)/338/340(2) बीएनएस और 12(1)(B) पासपोर्ट अधिनियम 1967 से संबंधित मामले में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद उसे माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार द्वारा फर्जी पासपोर्ट के संबंध में दिए गए सख्त निर्देशों के क्रम में यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डॉ. श्री जितेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री ओम प्रकाश चौहान के नेतृत्व में टीम ने यह गिरफ्तारी की। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दिलीप कुमार सिंह, कांस्टेबल आशीष विश्वकर्मा और कांस्टेबल दीपक सोनी शामिल थे।
पचपेड़वा पुलिस ने धोखाधड़ी मामले में वांछित आरोपी को पकड़ा:फर्जी पासपोर्ट प्रकरण से जुड़े नूरुल हसन बबलू को किया गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










