#बस्ती_न्यूज
बस्ती पुलिस ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती और जुलूस के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक पीस कमेटी की बैठक आयोजित की। यह बैठक स्थानीय थाने में आयोजित की गई, जिसमें आगामी जुलूस के आयोजक और सभी डीजे संचालक उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष श्री चंदन ने इसका संचालन किया। इस दौरान उन्हें सुरक्षा संबंधी, शांति और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। यह बैठक पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह के आदेश और अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री श्यामकांत के पर्यवेक्षण में आयोजित की गई थी। पुलिस ने सभी उपस्थित लोगों को उनकी सुरक्षा और संरक्षा का भरोसा भी दिलाया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
अंबेडकर जयंती पर पीस कमेटी बैठक:बस्ती पुलिस ने जुलूस आयोजकों और डीजे संचालकों से की चर्चा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












