Homeक्राइम (Crime)मिडिल ईस्ट तनाव के बीच PM मोदी ने बुलाई CCS बैठक, कई...

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच PM मोदी ने बुलाई CCS बैठक, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

दिल्ली में बुधवार, 1 अप्रैल को शाम 7 बजे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर विचार के लिए कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक आयोजित की जाएगी। जहां कई बड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण वैश्विक तनाव लगातार बढ़ रहा है।

पीएम मोदी की अध्यक्षता में बैठक

इस उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता नरेंद्र मोदी करेंगे। इससे पहले भी बीते सप्ताह उन्होंने इसी विषय पर CCS की बैठक बुलाई थी, जिसमें क्षेत्रीय स्थिति और उसके भारत पर संभावित प्रभावों पर चर्चा की गई थी।

Also Read: अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, 2000 पाउंड ‘बंकर-बस्टर’ से इस्फहान दहला, ट्रंप ने शेयर किया वीडियो

कौन-कौन होगा शामिल?

आज की बैठक में गृह मंत्री अमित शाह , रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री S. Jaishankar और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हो सकते हैं। यह बैठक सुरक्षा और रणनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव

मिडिल ईस्ट में हालात उस समय और बिगड़ गए जब 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमला किया। इसके बाद से क्षेत्र में युद्ध जैसे हालात बन गए हैं, जिसका असर वैश्विक स्तर पर देखा जा रहा है-चाहे वह अर्थव्यवस्था हो, ऊर्जा आपूर्ति हो या व्यापार।

Also Read: ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने कहा दुश्मन हार गया

भारत पर संभावित प्रभाव और तैयारी

पिछली बैठक में सरकार के विभिन्न मंत्रालयों द्वारा उठाए गए कदमों और भविष्य की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई थी। कृषि, खाद्य सुरक्षा, पेट्रोलियम, बिजली, MSME, निर्यात, शिपिंग और आपूर्ति श्रृंखला जैसे क्षेत्रों पर संभावित प्रभावों का आकलन किया गया। साथ ही, अल्पकालिक और दीर्घकालिक चुनौतियों से निपटने के लिए ठोस उपायों पर भी विचार किया गया, ताकि भारत पर इस वैश्विक संकट का असर न्यूनतम रहे।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments