बस्ती में पैकोलिया थाना क्षेत्र के सरनागी गांव में बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। 11 हजार हाईटेंशन बिजली का तार गिरने से गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग लग गई। ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू इस घटना में लगभग 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। आग लगते ही किसान और ग्रामीण अपने खेतों की ओर दौड़े और आग बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया। प्रभावित किसानों में तारा देवी की 4 बीघा, गौरीशंकर सिंह की 2 बीघा और श्यामलाल कश्यप की 1 बीघा फसल शामिल है। इसके अतिरिक्त, शिवलाल, टेगनू और ललित कुमार नामक किसानों को भी नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार, गौर फीडर विद्युत केंद्र से लाइन में बिजली की आपूर्ति जारी थी। इसी दौरान अचानक तार गिरने से खेतों में आग फैल गई। किसानों को मुआवजा देने की मांग घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ग्रामीणों ने आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया था। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। ग्राम प्रधान सरोज सिंह ने बताया कि पीड़ितों को प्रशासन की ओर से मुआवजा दिलाया जाएगा।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती के सरनागी में 10बीघा गेहूं की फसल जलकर राख:हाईटेंशन बिजली की तार गिरने से लगी आग, ग्रामीणों ने कड़ी मसक्कत के बाद पाया काबू
RELATED ARTICLES












