HomeUncategorizedथाना मल्हीपुर पुलिस व SSB की संयुक्त टीम द्वारा 102.75 ग्राम अवैध...

थाना मल्हीपुर पुलिस व SSB की संयुक्त टीम द्वारा 102.75 ग्राम अवैध स्मैक ,कीमत लगभग 20,55,000 /- (बीस लाख पचपन हजार रुपए), 01 हीरो मोटरसाइकिल व 01 मोबाइल फोन के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

 

 

 

श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी नियंत्रण एवं कार्रवाई तथा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री/उपयोग की रोकथाम के संबंध में दिए गए आदेश एवं निर्देश के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रकेश सिंह व क्षेत्राधिकारी भिनगा भरत पासवान के कुशल पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना मल्हीपुर महेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 विनायक सिंह मय हमराह पुलिस बल एवं एसएसबी टीम द्वारा तलाश वांछित/वारंटी, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु एवं रोकथाम अपराध के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम बेलरी के समीप खड़ंजा मार्ग से 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 102.75 ग्राम अवैध स्मैक, एक हीरो मोटरसाइकिल एवं एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना मल्हीपुर पर मु0अ0सं0-140/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई।

घटना विवरण थाना मल्हीपुर पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति काली स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से अवैध स्मैक लेकर नेपाल की ओर जाने वाले हैं। सूचना पर विश्वास कर ग्राम बेलरी के समीप नेपाल जाने वाले खड़ंजा मार्ग पर नाकाबंदी कर चेकिंग की गई।

कुछ देर बाद एक काली स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में उनकी पहचान वाजिद अली पुत्र साबित अली एवं आबिद अली पुत्र हैदर अली, दोनों निवासी सागरगांव, थाना मल्हीपुर, जनपद श्रावस्ती के रूप में हुई।संदेह होने पर नियमानुसार तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से क्रमशः 49.25 ग्राम एवं 53.50 ग्राम अवैध स्मैक, कुल 102.75 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर थाना मल्हीपुर पर मु0अ0सं0-140/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता

1. वाजिद अली पुत्र शाबित अली निवासी सागर गांव, थाना मल्हीपुर, जनपद श्रावस्ती।

2. आबिद अली पुत्र हैदर अली निवासी सागर गांव, थाना मल्हीपुर, जनपद श्रावस्ती।

गिरफ्तारी का स्थान

ग्राम बेलरी के समीप खड़ंजा मार्ग।बरामदगी

1. 102.75 ग्राम अवैध स्मैक, कीमत लगभग 20,55,000 /- (बीस लाख पचपन हजार रुपए),

2. 01 हीरो मोटरसाइकिल।

3. 01 मोबाइल फोन।

गिरफ्तारी टीम

उ0नि0 विनायक सिंह, थाना मल्हीपुर, जनपद श्रावस्ती।

उ0नि0 आलोक चन्द्रा, थाना मल्हीपुर, जनपद श्रावस्ती।

हे0का0 ज्ञानेन्द्र यादव, थाना मल्हीपुर, जनपद श्रावस्ती।

हे0का0 मनोज कुमार यादव, थाना मल्हीपुर, जनपद श्रावस्ती।

हे0का0 सुग्रीव यादव, थाना मल्हीपुर, जनपद श्रावस्ती।

उ0नि0 पुलिन चन्द्र सरकार, एसएसबी।

हे0का0 रामफेरे द्विवेदी, एसएसबी।

आरक्षी अम्बिका चरण, एसएसबी।

आरक्षी बब्लू कुमार, एसएसबी।

आरक्षी पाटिल गनेश श्रीराम, एसएसबी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular