Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)प्रधान जी के दावे-वादे:सिसवा ब्लॉक की गौरा दूबे पंचायत के प्रधान से...

प्रधान जी के दावे-वादे:सिसवा ब्लॉक की गौरा दूबे पंचायत के प्रधान से खास बातचीत


दैनिक भास्कर संवाददाता महाराजगंज जिले के सिसवा ब्लॉक की गौरा दूबे पंचायत के प्रधान मनीष कुमार यादव, ग्रामप्रधान प्रतिनिधि से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं।

मैं मनीष कुमार यादव ग्रामसभा गौरा दुबे का ग्रामप्रधान प्रतिनिधि हूँ। हमारे ग्राम सभा में इंटरलॉकिंग, आरसीसी, सचिवालय और खड़ंजा, नाली मरम्मत इत्यादि कार्य कराए गए हैं। साथ ही ग्रामसभा में विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन जो पात्र की सूची में हैं, उनको मैंने उपलब्ध कराया है। जो लोग शौचालय की सूची में हैं, उनको शौचालय भी उपलब्ध कराया है। अगर हमारे गांव की सम्मानित जनता आगामी पंचायत चुनाव में हमें फिर से आशीर्वाद देती है तो, जो अधूरे काम हैं उनको मैं पूरा जरूर कराऊंगा।

डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments