बस्ती के सॉऊघाट स्थित ग्राम पंचायत गंधार गांव के बौद्ध विहार में डॉ. भीमराव अंबेडकर दलित उत्थान सेवा समिति द्वारा एक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक 14 अप्रैल को होने वाली अंबेडकर जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर थी। बैठक में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के व्यापक प्रचार-प्रसार पर चर्चा की गई। समिति ने जयंती के अवसर पर सुबह 6 बजे से प्रभात फेरी निकालने का भी निर्णय लिया। इस अवसर पर समिति के अरुण राज कन्हैया लाल दिवाकर, सूरज कुमार और विनीत कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संयोजक विनीत कुमार ने बताया कि प्रभात फेरी सुबह जल्दी इसलिए निकाली जाएगी ताकि धूप तेज होने से पहले कार्यक्रम संपन्न हो सके।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे
अंबेडकर जयंती की तैयारियां शुरू:बौद्ध विहार में हुई बैठक, प्रभात फेरी पर चर्चा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











