क्या 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में नोएडा से कट सकता है राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह (Pankaj Singh) का टिकट? उत्तर प्रदेश की राजनीति में इस सवाल ने अचानक हलचल मचा दी है। दरअसल, बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) की बेटी शालिनी सिंह (Shalini Singh) के 2027 विधानसभा चुनाव में उतरने के संकेत ने सियासी समीकरण बदलने शुरू कर दिए हैं।
पहले से ही परिवार के प्रतीक भूषण सिंह विधायक और करण भूषण सिंह सांसद हैं, अब शालिनी की एंट्री से एक परिवार से चार चेहरों की दावेदारी चर्चा में है। दिलचस्प ये है कि नोएडा सीट पर अभी पंकज सिंह का कब्जा है, जो खुद बीजेपी के बड़े चेहरे हैं।
ऐसे में अगर पार्टी शालिनी को मौका देती है तो क्या टिकट में बड़ा बदलाव होगा? फिलहाल, आने वाला समय बताएगा कि बीजेपी परिवारवाद पर दांव खेलेगी या फिर मौजूदा चेहरों पर भरोसा बनाए रखेगी।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)
#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार












