नानपारा नगर के विभिन्न मंदिरों में चैत्र नवमी के अवसर पर हवन-पूजन, कन्या भोज और भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान राम जन्मोत्सव कार्यक्रम भी धूमधाम से मनाया गया। सतरूपा अष्टभुजा दुर्गा मंदिर परिसर में भारत विकास परिषद महात्मा बुद्ध शाखा नानपारा द्वारा कन्या भोज का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रांतीय गतिविधि संयोजिका डॉ. नमिता श्रीवास्तव का स्वागत डॉ. वीरांगना कांत ने किया। गीता श्रीवास्तव, वंशिका, रंजना मिश्रा और मीना मिश्रा ने कन्या भोज संपन्न करवाया। नगर के अन्य मंदिरों में भी राम जन्मोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में भारत विकास परिषद महात्मा बुद्ध शाखा नानपारा के अध्यक्ष धर्मेंद्र कांत को उनके जन्मदिन पर डॉ. नमिता श्रीवास्तव ने स्मृति चिन्ह भेंट कर बधाई दी। इस अवसर पर विश्वास श्रीवास्तव, शोभा जायसवाल, माधुरी श्रीवास्तव, अंकुर श्रीवास्तव सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
नानपारा के मंदिरों में राम जन्मोत्सव, नवरात्रि का आयोजन:हवन-पूजन, कन्या भोज और भंडारे में जुटे श्रद्धालु
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










