Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)रमवापुर-गुलालीडीह सड़क निर्माण को स्वीकृति:1.45 करोड़ रुपये की लागत से पीडब्ल्यूडी करेगा...

रमवापुर-गुलालीडीह सड़क निर्माण को स्वीकृति:1.45 करोड़ रुपये की लागत से पीडब्ल्यूडी करेगा निर्माण, टेंडर प्रक्रिया शुरू


श्रीदत्तगंज ब्लॉक में रमवापुर से गुलालीडीह तक सड़क निर्माण को शासन से स्वीकृति मिल गई है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) इस परियोजना पर लगभग 1.45 करोड़ रुपये खर्च करेगा। विभाग ने अब टेंडर प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर दी है। विभागीय जानकारी के अनुसार, गौर रमवापुर में इस मार्ग के नवनिर्माण के लिए 1.45 करोड़ रुपये की लागत स्वीकृत हुई है। इस सड़क के बनने से आसपास के कई गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और लंबे समय से खराब पड़े मार्ग की समस्या से राहत मिलेगी। ग्रामीणों के अनुसार, यह मार्ग लंबे समय से जर्जर स्थिति में था। बरसात के दिनों में सड़क कीचड़ से भर जाती थी, जिससे आवागमन में भारी परेशानी होती थी। क्षेत्र के निवासी रणविजय सिंह, टिंकू श्रीवास्तव, दिलीप वर्मा, आमिर सिद्दीकी और बब्लू खां ने बताया कि खराब सड़क के कारण किसानों को अपनी उपज बाजार तक ले जाने में दिक्कत होती थी। साथ ही, बच्चों को स्कूल जाने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों को उम्मीद है कि इस सड़क के निर्माण से आवागमन आसान होगा और खेती-किसानी के साथ-साथ क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी। सदर विधायक पल्टूराम ने इस संबंध में बताया कि प्रदेश सरकार गांवों में बेहतर सड़क और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए तेजी से कार्य हो रहा है। विधायक ने आगे बताया कि रमवापुर से गुलालीडीह तक सड़क निर्माण के लिए शासन से स्वीकृति मिल चुकी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने जोर दिया कि सरकार की मंशा है कि गांवों में भी शहरों जैसी बेहतर सड़क सुविधा मिले और लोगों का आवागमन सुगम हो। विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments