महराजगंज जनपद के नगर पंचायत चौक स्थित पावन देवी चौराहे पर राष्ट्रीय बजरंग दल के नेतृत्व में हनुमान उत्सव कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने पूरे जोश और आस्था के साथ हनुमान जी का विधिवत पूजन-अर्चन किया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। उत्सव के अवसर पर प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान एक बैठक भी हुई, जिसमें संगठन की मजबूती, विस्तार और आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री सूरज, जिला मंत्री भोला, हिंदू हेल्प लाइन के विजय, जिला कार्यकारिणी सदस्य शिवम, नगर अध्यक्ष गोलू, मनोनीत सभासद परशुराम सहित दुर्गेश, अमलेश, दुर्विजय, किसन, करन, संदीप, मोहित और जितेंद्र समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरा आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जिसमें अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखी गई।
चौक में राष्ट्रीय बजरंग दल का हनुमान उत्सव सम्पन्न:पावन देवी चौराहे पर धूमधाम से हुआ आयोजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











