HomeHealth & Fitnessकच्ची पक्की टमाटर की चटनी

कच्ची पक्की टमाटर की चटनी

भुने टमाटर की चटनी  : अगर सब्जी खाकर मन भर चुका है और खाने में स्वाद नहीं आता तो एक बार टमाटर की चटनी बनाकर खाएं। कच्चे टमाटर की चटनी तो आपने कई बार खाई होगी, लेकिन इस तरह टमाटर को भूनकर जो चटनी बनती है उसका स्वाद अलग ही आता है। आप इस चटनी को खाएंगे तो पनीर की सब्जी भी इसके स्वाद के आगे फीकी लगेगी। टमाटर की चटनी बनाना आसान है। अगर घर में किसी दिन सब्जी नहीं है तो आप इस चटनी को बनाकर खा सकते हैं। अगर आपको पराठे या चावल के साथ कुछ चटपटा खाना है तो ये चटनी बनाकर खा सकते हैं। फटाफट नोट कर लें कच्ची पक्की टमाटर की चटनी की रेसिपी।

कच्ची पक्की टमाटर की चटनी रेसिपी
पहला स्टेप- अब पैन में थोड़ा (1-2 चम्मच) तेल डालें इसमें 3 टमाटर को बीच से काटकर पैन में कटी हुई वाली साइड से रख दें। तेल में 10-12 लहसुन की कली डाल दें। जब टमाटर एक तरफ से हल्के भुन जाएं तो इन्हें पलट दें और गैस की फ्लेम कम करके इसे ढक दें। 4-5 मिनट पकाने के बाद टमाटर का छिलका निकलने लगेगा। 

दूसरा स्टेप- टमाटर का छिलका निकाल दें और अब सारी चीजों को किसी बाउल में डालें। इसे मैशर की मदद से अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब 1 प्याज लें और उन्हें बारीक काट लें। अब जो मैश किए हुए टमाटर हैं उसमें 4-5 बारीक कटी हरी मिर्च डालें। इसमें बारी कटा प्याज डालें। बारीक कटा हरा धनिया डालें। 

तीसरा स्टेप- चटनी में कलर के लिए 1 बड़ा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च का पाउडर डाल दें। स्वादानुसार काला नमक और सफेद नमक डाल दें। अब इसमें 1 नींबू का रस निकालकर डाल दें। सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला दें। इस चटनी को बनाने के 2-3 घंटे बाद या अगले दिन खाएंगे तो स्वाद और बढ़ जाएगा। आप मेहमानों को ये चटनी बनाकर खिला सकते हैं। इस चटनी को 1-2 दिन फ्रिज में आसानी से स्टोर करके भी रख सकते हैं।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments