लखनऊ । राजधानी के नाका हिण्डोला थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया, जिसमें पुलिस की तत्परता से पीड़िता को बड़ी राहत मिली। गणेशगंज निवासी पूजा अग्रवाल के बैंक खाते से अज्ञात साइबर ठगों द्वारा ₹28,122 की धोखाधड़ी कर ली गई थी।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी) के निर्देशन और सहायक पुलिस आयुक्त कैसरबाग के पर्यवेक्षण में थाना नाका हिण्डोला की साइबर सेल ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। प्रभारी निरीक्षक अभिनव कुमार वर्मा के नेतृत्व में उ0नि0 सतेन्द्र सैनी और टीम ने तकनीकी विश्लेषण करते हुए संबंधित बैंक और पेमेंट गेटवे से संपर्क कर रकम को फ्रीज कराया।लगातार प्रयासों के बाद पूरी धनराशि पीड़िता के खाते में वापस करा दी गई। अपनी रकम वापस मिलने पर पीड़िता ने पुलिस टीम का आभार जताया।











