बहराइच के बाबागंज इलाके में स्थित पुरानी बाजार के राम जानकी मंदिर का 162 वर्ष बाद जीर्णोद्धार कार्य पूरा हो गया है। शुक्रवार को मंदिर में भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण की अष्टधातु की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। इनके साथ ही हनुमान और भगवान कृष्ण की मूर्तियों की भी स्थापना की गई। मंदिर की मूल स्थापना संवत 1920 में गंगाराम काली प्रसाद द्वारा की गई थी। जीर्णोद्धार कार्य में सावित्री देवी, कृष्णा देवी सहित कई स्थानीय लोगों ने विशेष योगदान दिया। स्थानीय निवासी दिनेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि नवमी के अवसर पर राम जानकी जी का भजन-कीर्तन और आरती का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके बाद शनिवार को एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान मंगल प्रसाद गुप्ता और उमेश चंद्र राकेश सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
162 साल बाद मंदिर का जीर्णोद्धार पूरा:बहराइच में राम, सीता, लक्ष्मण की अष्टधातु प्रतिमाएं स्थापित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











