नवाबगंज के ग्राम पंचायत सती जोर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को तीन सेवानिवृत्त शिक्षकों को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर आयोजित विदाई समारोह में खंड शिक्षा अधिकारी नवाबगंज राधेश्याम वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर शिक्षकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों में पूर्व माध्यमिक विद्यालय सती जोर के प्रधानाध्यापक सोहराब खां, पूर्व माध्यमिक विद्यालय गंगापुर के शिक्षक कैलाश नाथ वर्मा और पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिरसिया के शिक्षक अमीरूल हसन शामिल हैं। इन सभी शिक्षकों ने बुधवार को अपना सेवाकाल पूरा किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने उन्हें अंगवस्त्र के साथ-साथ पुस्तकें भी भेंट कीं। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी राधेश्याम वर्मा ने शिक्षकों के कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि तीनों सेवानिवृत्त शिक्षक अपनी कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। समय पर विद्यालय पहुंचना और बच्चों की शिक्षा पर जोर देना उनकी पहली प्राथमिकता रही। विदाई समारोह के दौरान विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर ग्राम प्रधान नासिर हुसैन, जिला पंचायत सदस्य जवाहर लाल यादव, शिक्षक तीरथ राम वर्मा, मंसूर अहमद, मोहम्मद अहमद, रूपेश चंद्र पॉल, संतोष यादव, तीर्थ राम वर्मा राम सिंह, ज्ञानवती देवी, समी अहमद, फातिमा तबस्सुम सहित कई गणमान्य व्यक्ति और शिक्षक मौजूद रहे।
तीन शिक्षक सेवानिवृत्त, खंड शिक्षा अधिकारी ने किया सम्मानित:पूर्व माध्यमिक विद्यालय में विदाई समारोह, अंगवस्त्र व पुस्तक भेंट की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










